फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: उच्च प्राथमिक स्कूल के अंदर 30 फीट गहरा कुआं, जमीन धंसते ही दिखा ऐसा दृश्य; दहशत में आए शिक्षक और बच्चे

Thu, 16 Jul 2026 12:42 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहाबाद के पैतीखेड़ा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में बारिश के दौरान जमीन धंसने से 30 फीट गहरा पुराना कुआं निकल आया। जर्जर भवन में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
स्कूल में निकला कुआं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के गांव पैतीखेड़ा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का जर्जर भवन हादसे के मुहाने पर है। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को विद्यालय परिसर में अचानक जमीन धंस गई। करीब 30 फीट गहरा पुराना कुआं निकल आया। छात्रों और शिक्षकों में अफरातफरी मच गई। इस जर्जर स्कूल भवन में नौनिहाल जान जोखिम में डालकर पढ़ रहे हैं। वर्ष 1967 में निर्मित विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: उखड़कर दूर जा गिरा मकान का गेट, मकान की दीवारों में आई दरारें; रहस्यमयी विस्फोट से सहमा परिवार


विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता ने बताया कि विद्यालय भवन का अधिकांश हिस्सा साल 1967 का बना हुआ है। भवन काफी पुराना होने के कारण उसकी दीवारों और छतों की हालत दिनों-दिन बदतर होती जा रही है। बुधवार को हुई भारी बारिश के कारण स्कूल परिसर की जमीन धंस गई। करीब 30 फीट गहरा पुराना कुआं दिखाई देने लगा। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यदि समय रहते कुएं को बंद कराकर जर्जर स्कूल भवन की मरम्मत नहीं की गई, तो यह बच्चों और शिक्षकों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  अन्नू की दर्दनाक कहानी: सात माह पहले बनी थी दुल्हन, मायके जाने की लगाती रही गुहार; ससुराल में मिली खौफनाक मौत


खंड शिक्षा अधिकारी को भेजी शिकायत
इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूजा गुप्ता ने बताया कि स्कूल की जर्जर स्थिति और परिसर में अचानक उभरे गहरे कुएं की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी फतेहाबाद को लिखित में दे दी गई है। बच्चों व स्टाफ की सुरक्षा के इंतजाम तत्काल किए जाएं। भवन का पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें -   जलभराव के बीच निकली अर्थी: 10 मिनट की बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, हाईवे पर एक फुट तक भरा पानी, लोगों में गुस्सा
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें