फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: बरात जाने से दो दिन पहले लापता हुआ दूल्हा, तो दुल्हन के घरवालों ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई हैरान

Thu, 21 Apr 2022 08:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दूल्हा बरातियों के जाने के लिए गाड़ी बुक करने के  लिए घर से निकला था। उसके बाद वह लौटकर घर नहीं आया। काफी देर तक तलाश की गई,  लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र का एक युवक बरात जाने से दो दिन पहले लापता हो गया। वह बरातियों के जाने के लिए गाड़ी बुक करने गया था। तब से लौटा नहीं है। परिजन परेशान हैं। बृहस्पतिवार को एसएसपी से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई। उधर, दूल्हे के नहीं मिलने से दुल्हन का रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया गया। अब यह मामला चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रहने वाले रोहित का रिश्ता शाहगंज क्षेत्र की युवती से तय हुआ था। 17 अप्रैल को लगुन सगाई का कार्यक्रम हुआ। 21 अप्रैल को बरात जानी थी। इसके लिए दोनों के घर में रिश्तेदार आ चुके थे। रोहित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल की सुबह बेटा घर से निकला। उसने बताया कि बरात जाने के लिए गाड़ी बुक करके लौट आएगा। अपने पास रुपये भी रखकर ले गया। मगर, शाम तक घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। 

परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को परिजन एसएसपी से मिले। मामले की जांच के निर्देश दिए गए। युवक की आखिरी बार बात अपने दोस्त से हुई थी। पुलिस ने दोस्त को बुलाया। मगर, उसका भाई आया। उससे पूछताछ की। अब पुलिस युवक के दोस्त की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रोहित न्यू आगरा क्षेत्र की एक युवती के संपर्क में भी था। उससे शादी की बात चली थी। वह उससे फोन पर बात करता था। पुलिस ने युवती से पूछताछ की। उसने यही कहा कि वह उसके बारे में कुछ नहीं जानती है।

परिजन जता रहे अनहोनी की आशंका

परिजनों ने पुलिस को बताया कि बेटे का रिश्ता उसकी मर्जी के बाद ही तय किया था। वह काफी खुश था। लगुन सगाई के कार्यक्रम में किसी तरह के तनाव में भी नहीं था। जिस युवती से रिश्ता तय हुआ, वह उनकी रिश्तेदार है। अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। उधर, युवती की शादी कहीं और तय करा दी गई। बृहस्पतिवार को शादी संपन्न करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें