फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस बेटे की जानी थी बरात, तीन दिन पहले घर से उठी उसकी अर्थी, दो माैतों से मचा कोहराम; रो पड़ा पूरा गांव

Mon, 16 Feb 2026 09:34 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूपी के आगरा जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। शादी से तीन दिन पहले युवक की सड़क हादसे में माैत हो गई। जिस घर से बरात जानी थी, वहां दूल्हे की अर्थी निकली तो चीत्कार मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
1 of 5
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिस बेटे के सिर पर दूल्हे का सेहरा सजने वाला था, सोमवार को तीन दिन पहले घर से उसकी अर्थी उठी तो परिवार में शादी की खुशियों की जगह पर मातमी कोहराम मच गया। आगरा इटावा स्टेट हाईवे पर बाह के जरार स्थित ढाबे के पास रविवार की शाम छह बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार आम का पुरा के जितेन्द्र (21) एवं भाऊ पुरा के सचिन (16) रौंद दिए। रविवार देर रात दोनों की एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

2 of 5
जितेंद्र के घर में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक जितेन्द्र का मंगलवार को लग्नोत्सव था। 19 फरवरी को धौलपुर के महाराजपुर में बारात जानी थी। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद घर पर जितेन्द्र का शव पहुंचा तो परिवार में मातमी कोहराम मच गया। मृतक के पिता शेर सिंह ने बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करते हैं। जितेन्द्र की बरात जानी थी, 3 दिन पहले ही घर से अर्थी उठी है। उन्होंने बताया कि चार बच्चों में जितेन्द्र बड़ा था, सुल्तानपुरी दिल्ली में जूता कटिंग का काम करता था।


 
विज्ञापन

3 of 5
जितेंद्र का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन छोटे बच्चों में निर्मला, उर्मिला और राज है। जितेन्द्र की शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। बैंड, हलवाई और शामियाना बुक कर दिए थे। निमंत्रण कार्ड बंट गए थे। लग्नोत्सव की दावत की तैयारी चल रही थी। तभी हादसे ने परिवार की शादी की खुशियां उजाड़ दी। मृतक की मां राजकुमारी सुधबुध खो बैठी है। उन्होंने बताया कि शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी, मेहमान आने लगे थे, बेटे की मौत ने एक झटके में सब कुछ छीन लिया। जहां परिवार मातम में डूबा है, वहीं आम का पुरा गांव शोक में डूब गया है। सोमवार को किसी घर में चूल्हे तक नहीं जले।


 

4 of 5
सचिन का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन को गुजरात से खींच लाई मौत
सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भाऊपुरा के सचिन को मौत गुजरात से खींच लाई। भट्ठा पर मजदूरी करने वाले पिता हरगोविंद ने बताया कि सचिन गुजरात के जामनगर में हलवाई की दुकान पर काम करता था। रविवार की सुबह ही घर आया था। उसके आने के कुछ देर बाद शादी का कार्ड देने के लिए आम का पुरा का जितेन्द्र आया और दोनों बाइक से जरार के लिए निकल गए। उन्होंने बताया कि छह बच्चों में सचिन सबसे छोटा था। सतेन्द्र, राहुल, सनी, छोटू, खुशबू उससे बड़े हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युवकों का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सचिन के भाई सनी ने जितेन्द्र का रिश्ता अपनी ससुराल धौलपुर के महाराजपुर में कराया था। सोमवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद सचिन का शव घर पर पहुंचा तो बहन खुशबू बेसुध हो गई। मां शकुंतला देवी सुधबुध खो बैठी हैं। बार-बार वह यही कह रही थी कि ईश्वर बेटे की जगह उनको समेट लेता तो अच्छा रहता। परिवार और गांव गम में डूबा है।

ये भी पढ़ें-Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग करने आगरा से गए थे शूटर, एसटीएफ ने सात को किया गिरफ्तार

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें