मथुरा के थाना नौहझील इलाके में एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। विवाहिता करिश्मा के मायके जाने की आस अधूरी रह गई। भाई त्योहार पर बहन को लेने खंदौली से आने वाला था।
यूपी के मथुरा जिले के नौहझील के गांव बाघई कटैलिया में रविवार को हृदयविदारक घटना घटी, जिसने खुशियों भरे माहौल को मातम में बदल दिया। जिस घर में रविवार को भाई के आने और बहन के पहली बार मायके जाने की तैयारियां चल रही थीं, वहां सुबह काल पहुंच गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लेने वाली करिश्मा की मौत की खबर जब उसके मायके पहुंची, तो कोहराम मच गया।
आगरा के नंदलालपुर (खंदौली) निवासी ओमप्रकाश की पुत्री करिश्मा का विवाह करीब साढ़े तीन माह पूर्व देवउठनी एकादशी पर प्रमोद उर्फ कालू के साथ हुआ था। शादी के बाद पगफेरे की रस्म के लिए भी करिश्मा कुछ देर के लिए ही अपने मायके गई थी। इसके बाद से वह अपनी ससुराल में ही थी।
विज्ञापन
2 of 11
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार रात करीब 10 बजे मायके से फोन आया कि रविवार को महाशिवरात्रि पर भाई त्योहार लेकर आएगा और उसे अपने साथ बुला लाएगा। करिश्मा खुश थी। परिजन ने बताया कि करिश्मा ससुराल में बहुत ही मिलनसार थी।
करिश्मा ने सास के पैर दबाए, फिर उन्हीं के पास सो गई
शनिवार रात को उसका पति प्रमोद अपने पिता ज्वाला प्रसाद के साथ खेत पर पानी लगाने गया था। घर पर करिश्मा ने अपनी सास के पैर दबाए और उन्हीं के पास सो गई। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह उसकी आखिरी रात होगी।
4 of 11
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीण और अन्य
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह जब भाई अपनी बहन को त्योहार देने और उसे साथ ले जाने के लिए अपने गांव से निकलने ही वाला था, तभी करिश्मा की मौत की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
5 of 11
दीपक की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा में देवर ने की भाभी की हत्या
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बाघई कटैलिया में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
6 of 11
करिश्मा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:30 बजे ज्वाला प्रसाद के 23 वर्षीय पुत्र दीपक का अपनी 20 वर्षीय भाभी करिश्मा (पत्नी प्रमोद) से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दीपक ने धारदार हथियार से करिश्मा का गला काट दिया।
विज्ञापन
7 of 11
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके तुरंत बाद उसने उसी हथियार से अपना भी गला रेत लिया। लहूलुहान हालत में दोनों को जमीन पर पड़ा देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने आनन-फानन स्थानीय पुलिस को सूचना दी और दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील ले गए।
8 of 11
आरोपी दीपक और मृतक करिश्मा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहां डॉक्टरों ने करिश्मा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया है। दीपक की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
9 of 11
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिल्लाते हुए मां बोली, घर में घुसे नकाबपोश बदमाश
ग्रामीणों ने बताया कि वारदात के बाद दीपक की मां गली में खड़े होकर हल्ला कर रहीं थी कि घर में चार-पांच नकाबपोश बदमाश घुस गए। बहू और बेटे का गला रेत दिया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही परिजन दोनों को सीएचसी लेकर पहुंच गए। डॉक्टरों की सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने सच्चाई से पर्दा उठाया। फिलहाल पुलिस इस बिंदु पर भी गंभीरता से जांच कर रही है।
10 of 11
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना नहीं दी। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां से साक्ष्य गायब मिले। कड़ाई से पूछताछ पर दीपक की मां अंगूरी देवी ने बताया वारदात स्थल से खून साफ कर दिया और खून से सने कपड़े भी धोकर सुखाने के लिए धूप में डाल दिए।
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्लेड को चूल्हे में जल रही आग में फेंक दिया। हालांकि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं और मायके वालों की तहरीर पर ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।