फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बदला दूल्हा, बंधक बने बराती, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार

Thu, 02 Jul 2020 05:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

  • घुड़चढ़ी के दौरान युवती ने दूल्हा बदला देख शादी ने किया इनकार
  • लड़की के पिता ने लिखाया दूल्हा सहित पांच के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन
घोड़ी पर सवार दूल्हा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घुड़चढ़ी के दौरान दुल्हन ने सेहरा बांधे दूल्हे को देखा तो हंगामा खड़ा कर दिया और दूल्हा बदलने की बात कहकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बारात को बंधक बना लिया और दूल्हा सहित पांच के खिलाफ धोखे से शादी रचाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने पंचायत में समझौता न हो पाने पर लड़की पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव ढटिंगरा निवासी संजीव कुमार की पुत्री की बरात बुधवार को आई। दूल्हा विक्रम पुत्र कमलेश निवासी हरिश्चंद्रपुर थाना व जिला मैनपुरी दर्जनभर बरातियों के साथ पहुंचा। बरात का स्वागत सत्कार किया गया। शादी का सेहरा बांधे दूल्हा घुड़चढ़ी कर दरवाजे पर आया तो युवती ने दूल्हा बदला हुआ होने की बात कहकर हंगामा शुरू कर दिया। 

दरोगा सहित चार कोरोना पॉजिटिव मिले, थाना कराया सैनिटाइज, लोगों में डर का माहौल
विज्ञापन


दुल्हन के परिजनों को खबर लगी तो पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। खबर पुलिस तक पहुंची तो मौके पर फोर्स पहुंच गया। लड़की और लड़का पक्ष से वार्ता की गई। दुल्हन के इनकार करने के बाद परिवारीजन भी शादी करने से मुकर गए। दूल्हा पक्ष को छोड़ने के एवज में खर्चा की रकम अदा करने की शर्त रख दी गई। पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को खर्चा पूछा तो 12 लाख रुपये बताए गए।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने कर आश्वासन देकर बारात को बंधन मुक्त कराया और दुल्हन के पिता संजीव कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार कुरील ने बताया है कि दूल्हा बदलने की बात को लेकर दुल्हन ने शादी ने इनकार कर दिया था, बारात बंधक बनाने की बात झूठी है। 

दुल्हन ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाकर शादी ने इनकार कर दिया था। बरात फैसला होने तक रुकी रही थी। बंधक बनाने की कोई बात नहीं है, दुल्हन के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच कराई जा रही है। ओपी सिंह, एएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें