फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे पर डांस और चुपके से आई मौत: नाचते-नाचते जमीन पर लेट गई दूल्हे की बुआ, फिर नहीं उठी; लोग समझते रहे मजाक

Sun, 21 Apr 2024 10:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

भतीजे के लग्नोत्सव में बुआ डीजे पर डांस कर रही थी। वो नाचते-नाचते जमीन पर लेट गई, लेकिन उसके बाद नहीं उठी। जब रिश्तेदार पास पहुंचे, तो बुआ की हालत देख होश उड़ गए। 
 
विज्ञापन
डीजे पर डांस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र के बिजौली गांव में शुक्रवार को आधी रात के बाद लग्नोत्सव में डीजे पर डांस करते समय दूल्हे की बुआ की मौत हो गई। इससे परिवार में शादी की खुशियों की जगह मातम पसर गया।
विज्ञापन


बाह के पास बिजौली गांव के रहने वाले गौरव की 23 अप्रैल को शादी है। शुक्रवार को लग्नोत्सव का कार्यक्रम चल रहा था। आधी रात के बाद परिवार और रिश्तेदार महिलाएं डीजे पर डांस कर रही थीं। सभी मस्ती में झूम रहे थे। दूल्हे की बुआ सरमथुरा के चांदपुरा गांव में रहने संगीता (37) भी भतीजे के लग्नोत्सव में जमकर नाची। बताया गया है कि वो नाचते-नाचते अचानक जमीन पर लेट गईं। लोगों की समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। 

लोग समझ रहे थे कि ये मजाक है, लेकिन काफी देर तक जब संगीता जमीन से उठीं नहीं, तो पास पहुंचे। यहां संगीता की हालत देख लोगों के होश उड़ गए। खुशियों के माहौल में खलल पड़ गया। तत्काल ही महिला को उपचार के लिए परिवार के लोग बाह सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  चिकित्सक ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से मौत होना बताया गया। वहीं संगीता की लाश जब घर पहुंची तो चीत्कार मच गया। अंत्येष्टि के लिए शव को सरमथुरा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें