फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा कांड, शादी के बाद मचा बवाल; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Mon, 09 Dec 2024 12:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के एक मैरिज होम में दूल्हे और उसके दोस्तों ने ऐसा कांड कर दिया जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। हुआ कुछ ऐसा कि मैरिज होम में शराब पीने को लेकर विवाद हुआ। इस विवाद के बाद दूल्हा अपने दोस्तों के साथ मिलकर मैरिज होम के बर्तन ले गया। 
विज्ञापन
शादी बवाल (सांकेतिक फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मैरिज होम संचालक और कर्मचारियों ने दूल्हे और उसके साथियों को शराब पीने से रोका तो हंगामा हो गया। संचालक और कर्मचारी पुलिस से शिकायत करने के बाद मेडिकल कराने चले गए। दूल्हा और उसके दोस्त पीछे से खाने के साथ बर्तन भी उठा ले गए। कई माह बाद घटना को लेकर थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


जगदीशपुरा थाने के सामने दुष्यंत लवानिया का उत्सव गार्डन मैरिज होम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 जुलाई को मुरलीनगर के विवेक सूर्यवंशी का रिसेप्शन था। रात में दूल्हे के कई दोस्त आ गए। वह शराब पीने लगे। कर्मचारियों ने शराब पीने से मना किया। इस बात पर कर्मचारियों की पिटाई कर दी। संचालक को भी पीटा। 

पुलिस शिकायत पर कर्मचारियों को पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा था। इस दौरान दूल्हा विवेक और उसके दोस्त अनिल व राजू रिक्शे पर लादकर बचा हुआ खाना रखने के बहाने सभी बर्तन भी ले गए। कई माह तक संचालक और विवेक बीच वर्तन को वापस लेने की बात चलती रही लेकिन वर्तन वापस नहीं किए। इसी से परेशान होकर संचालक दुष्यंत ने शनिवार को मुकदमा लिखवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें