आगरा का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 4027.03 वर्ग किमी है। 2021 में यहां 261.83 वर्ग किमी वन क्षेत्र था, जो 2023 में बढ़कर 274.73 वर्ग किमी हो गया है। मथुरा में भी वन क्षेत्र 50.23 से बढ़कर 53.34 वर्ग किमी हो गया है। यहां 3.11 वर्ग किमी हरियाली बढ़ी है। फिरोजाबाद में 58.85 वर्ग किमी से बढ़कर 60.97 वर्ग किमी वन क्षेत्र हुआ है, जो 2.12 वर्ग किमी की वृद्धि है। मैनपुरी में भी 1.47 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। शासन ने कई अभियान भी चलाए हैं, जिनका असर दिखा है।
सौभरि वन बनेगा एशिया का सबसे बड़ा शहरी वन
पर्यावरण संरक्षण की इस कड़ी में भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली ‘सौभरि वन’ एशिया का सबसे बड़ा शहरी वन बनने जा रहा है। वन विभाग ने इसे बनाने की कवायद तेज कर दी है। 153 हेक्टेयर में फैले इस वन में विभिन्न प्रजातियों के 26 प्रकार के पौधे लगाए जा रहे हैं। करीब 15 हेक्टेयर का रकबा पौधरोपण के लिए बचा है। उत्तर प्रदेश अब एक स्वस्थ और हरा-भरा भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
ये भी पढ़ें-
कासगंज में भारी बारिश: ओएचई पोल क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात ठप, बिजलीघर में भरा पानी; सड़कें बन गईं तालाब