फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पति से रिश्ता तुड़वाया...फिर शादी का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण, 2.50 करोड़ का प्लाॅट हड़पा

Mon, 07 Jul 2025 02:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक ने एक दिन धोखे से युवती के ताजनगरी स्थित 350 गज के प्लाॅट का बैनामा अपने नाम करा लिया। पेपर अपने पास रख लिए। दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजगंज क्षेत्र की एक युवती को परिचित युवक ने धोखा दिया। पहले प्रेमिका बताकर पति से रिश्ता तुड़वा दिया। बाद में शादी का वादा कर याैन शोषण किया। 2.50 करोड़ का प्लॉट अपने नाम करा लिया। दो बार गर्भपात भी कराया। पुलिस ने धोखाधड़ी, दुष्कर्म, गर्भपात कराने और धमकी की धारा में केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि वह और आरोपी अमित त्रिपाठी एक ही जगह कंप्यूटर कोर्स कर रहे थे। धीरे-धीरे पारिवारिक परिचय हो गया। इसी बीच उसकी शादी 19 नवंबर 2019 को मथुरा में हो गई। मगर, अमित ने पति को उनके संबंधों की झूठी बात कहकर मतभेद करा दिया। पति ने घर से निकाल दिया। इस बारे में वह बात करने के लिए अमित से मिली। उसने कहा कि वह प्यार करता था। मगर, पहले बता नहीं सका। पत्नी की तरह साथ रखने की कहकर जबरदस्ती करने लगा। वीडियो और फोटो बना लिए। 

 
विज्ञापन

बाद में शादी करने की कही तो वह अमित के झांसे में आ गई। वह जब भी उसके घर जाती, वहां उसके मां, बहन, भाई भी होते थे। युवती ने बताया कि अमित ने वर्ष 2021 में एक बैंक में उनके नाम पर खाता खुलवा दिया। चेक बुक, पासबुक अपने पास रख ली। रकम ट्रांसफर करने के बाद निकलवा लेता था। एक दिन आरोपी ने धोखे से उसके ताजनगरी स्थित 350 गज के प्लाॅट का बैनामा अपने नाम करा लिया। पेपर अपने पास रख लिए। अमित दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। अमित ने ढाई करोड़ के प्लाट को साजिश के तहत अपने नाम करा लिया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें