फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई: सेब के बराबर हो गए टमाटर के दाम, हरी सब्जियां महंगी होने से आम आदमी परेशान

Mon, 25 Oct 2021 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

लगातार बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की थाली से स्वाद गायब कर दिया है। त्योहारी सीजन में हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। स्थिति यह है कि टमाटर की कीमत सेब के बराबर हो गई। 
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार रही बढ़ोतरी के बीच त्योहारी सीजन में हरी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। मैनपुरी में टमाटर 50 रुपये से बढ़कर 60 रुपये और प्याज 40 से 50 रुपये किलो में बाजार में बिक रहा है। वहीं बाजार में सेब 60 रुपये किलो बिक रहा है। 

विज्ञापन


एक महीने पहले प्याज 20 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जो अब 50 रुपये किलो हो गया है। टमाटर 30 से बढ़कर 60 रुपये किलो में बिक रहा है। हरा धनिया 250 रुपये किलो, शिमला मिर्च 100 रुपये, आलू 25, गोभी 60, बैंगन 60, लौकी 30, और करेला 40 रुपये में मिल रहा है। 



बदले मौसम का भी पड़ा असर 
सब्जी विक्रेता मोहम्मद नईम ने बताया कि मालभाड़ा बढ़ने और तीन-चार दिन पहले बदले मौसम से सब्जी पर असर पड़ा है। हरा धनिया की फसल खराब होने से भाव बढ़े हैं। आलू प्याज के आढ़ती चंदा खान ने बताया कि मंडी में आलू का भाव 11 से 12 रुपए किलो है। मंडी में प्रतिदिन 30 ट्रक आलू आ रहा है। प्याज के भाव थोक में 25 से 30 रुपए किलो हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक पंकज मिश्रा का कहना है कि महंगाई बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट रही है। टमाटर तो सेव के दाम के बराबर हो गए है। टिंकी का कहना है कि सब्जियों के दाम बढ़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। जो सब्जी 50 रुपए प्रतिदिन आ रही थी वो अब 100 रुपये की आ रही है। 

शिवशंकर वर्मा का कहना है कि सरकार और आढ़तियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। हरिओम यादव का कहना है कि आलू टमाटर के दाम इतने बढ़ गए है कि सब्जी खरीदते समय बजट का भी ध्यान रखना पड़ता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें