फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुनाफे का ऐसा लालच, जिसमें गंवा रहे जमा पूंजी...आगरा में हुए दो केस; आप रहें सावधान

Mon, 14 Jul 2025 09:16 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मुनाफे के लालच में लोग अपनी जमा पूंजी भी गवां रहे हैं। आगरा में ऐसे ही दो केस सामने आए हैं। ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे गए, तो वहीं निवेश के नाम पर 26 लाख की धोखाधड़ी की गई। 
 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के टेढ़ी बगिया के भूरा खान ने साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 7,28,709 रुपये की ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


भूरा खान का कहना है कि बेटे फरमान को देहली स्थित विजन ट्रेडिंग इंडिया इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक एवं सीईओ अमरनाथ सिंह, कस्टमर एक्जीक्यूटिव हिना खान, अनु सिंह, पिंकी ने डोमेस्टिक बायर से डीलिंग व ऑनलाइन ट्रेड करने का झांसा दिया।

ये भी पढ़ें -  Sawan 1st Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, माथे पर चंदन, हाथों में डमरू...शिव आराधना की अद्भुत तस्वीरें
विज्ञापन



 

अपेक्स एक्सपोर्ट ग्लोबल नाम कंपनी बनवाकर रजिस्ट्रेशन, माल आदि के नाम पर कई बार में 7,28,709 रुपये हड़प लिए। मात्र 8200 रुपये माल की सैंपलिंग के नाम पर लौटा दिए। रकम की मांग करने पर ईमेल के माध्यम से झांसा देते रहे। कई महीनों बाद भी पर रकम नहीं लाैटाई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी। 

ये भी पढ़ें -   UP: एआई से बना डाला पत्नी का ऐसा वीडियो, घरवालों का खौल उठा खून; पति के खिलाफ दर्ज हुआ केस
 
विज्ञापन

निवेश के नाम पर 26 लाख की धोखाधड़ी
चंद्रमुखी अपार्टमेंट, कावेरी कुंज में रहने वाले मनोज कुमार जैन ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने निवेश के नाम पर 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि मुंबई की अवेस्था फंड मैनेजमेंट फर्म में नौ जून को खाता खोला था। फर्म प्राइमरी शेयर मार्केट में आईपीओ शेयर आदि की खरीद और बिक्री करती है। निवेश में अच्छा मुनाफा देने के नाम पर फर्म ने विभिन्न खातों में 28 लाख रुपये से अधिक जमा करा लिए। कुछ समय बाद फर्म ने 2,34,100 रुपये पत्नी के खाते में वापस कर दिए। बाकी 26,27,900 रुपये वापस करने की मांग पर फर्म ने 20 प्रतिशत सर्विस चार्ज खाते में जमा करने पर दबाव बनाया। विरोध करने पर खाता फ्रीज कर दिया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें