शादी के चार साल बाद विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। इसके बाद पति ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से बाहर निकाल दिया।
आगरा में विवाहिता के शौहर ने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने फंसाने के लिए उसका अपहरण करवाया। इसके बाद घर से बिना बताए भागने की तहरीर पुलिस को दी।
विज्ञापन
ताजगंज की सलमा का निकाह फतेहपुर सीकरी के आरिफ खान से 21 नवंबर 2021 को हुआ था। पति और ससुरालीजन दहेज में 10 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पिता ने पांच लाख रुपये दे दिए फिर भी मांग बंद नही हुई। पति ने दिसंबर 2024 में कोठी मीना बाजार में मेला दिखाने के बहाने ले जाकर अपहरण करवा दिया।
दूसरे दिन अपहरण करने वाले ईदगाह स्टेशन पर छोड़कर चले गए। पति ने बिना बताए किसी के साथ जाने का आरोप लगाकर शाहगंज थाने में शिकायत की। इसके बाद शौहर सभी के सामने तीन बार तलाक बोलकर वहां से चला गया। महिला ने ताजगंज थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।