फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: नोएडा की तर्ज पर इनर रिंग रोड के पास आकार लेगा 'ग्रेटर आगरा',  एडीए खर्च करेगा 300 करोड़ रुपये 

Mon, 11 Apr 2022 10:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट  जल्द ही जमीन पर दिखाई देगा। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने  एडीए को 300 करोड़ रुपये का लोन 6.50 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया है। इस रकम से किसानों  से अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और एत्मादपुर के मदरा, बुढ़ाना गांव की 612 हेक्टेयर जमीन पर प्रस्तावित ग्रेटर आगरा के लिए आगरा विकास प्राधिकरण को 300 करोड़ रुपये का लोन मिल गया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एडीए को यह लोन स्वीकृत किया है, जिस पर एडीए को 6.50 फीसदी की ब्याज देनी होगी। एडीए इस लोन की रकम से किसानों को अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन का मुआवजा देगा।

विज्ञापन


नोएडा की तर्ज पर एडीए इनर रिंग रोड के किनारे मदरा, रहनकलां में ग्रेटर आगरा बसाने की योजना बना चुका है। इस योजना का डिजायन दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर से तैयार कराया जा रहा है। योजना के लिए जमीन अधिग्रहण कर किसानों को इस लोन से मुआवजा दिया जाएगा। प्राधिकरण के पास इतना पैसा नहीं था कि मुआवजा दे सकता। एक साल की प्लानिंग के बाद एडीए को बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लोन स्वीकृत हुआ है।

थीम पार्क के नजदीक होगा ग्रेटर आगरा

ग्रेटर आगरा इनर रिंग पर थीम पार्क के पास होगा, जहां से लिंक रोड ग्रेटर आगरा को जोड़ेगा। यहां 40 मीटर से 450 मीटर तक के भूखंड होंगे। स्कूल-कालेज, अस्पताल और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पार्क और औद्योगिक गतिविधियां भी होंगी। स्कूल्स ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्टर नई दिल्ली की टीम ने नक्शा तैयार कर लिया है। सोमवार को एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने ग्रेटर आगरा की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जमीन को जल्द समतल किया जाएगा। यूपीएसआइडीसी और एडीए के बीच बुधवार को लिंक रोड के लिए वार्ता की जाएगी।

हुडको से लिया था 400 करोड़ रुपये का लोन

इनर रिंग रोड के पहले और दूसरे चरण के निर्माण के लिए एडीए ने हुडको से 400 करोड़ रुपये का लोन लिया था। नेशनल हाईवे-19 से फतेहाबाद रोड तक पहले चरण की रोड बन चुकी है, जबकि फतेहाबाद रोड से देवरी रोड तक दूसरे चरण की रोड का निर्माण चल रहा है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी से एडीए ने 100 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसमें 70 करोड़ रुपये की देनदारी वापस हो चुकी है।

काम अब तेजी के साथ होगा

एडीए उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि ग्रेटर आगरा योजना को धरातल पर लाने के लिए काम अब तेजी के साथ होगा। बैंक आफ महाराष्ट्र से 300 करोड़ रुपये का लोन मिल गया है। अब किसानों के मुआवजे का भुगतान करके जमीन पर कब्जा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें