फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोल्ड स्टोरेज की गुणवत्ता व सुधार पर होगा मंथन, जुटेंगे देशभर के 700 शीतगृह स्वामी

Mon, 11 Apr 2022 10:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में दो दिवसीय कोल्ड चेन सेमिनार होटल क्लार्क्स शिराज में 12 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस सेमिनार में 15 राज्यों के 700 शीतगृह स्वामी हिस्सा लेंगे। 
विज्ञापन
दो दिवसीय कोल्ड चैन सेमिनार के बारे में जानकारी देते फेडरेशन के अध्यक्ष राजेश गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया कोल्ड चेन के दो दिवसीय सेमिनार का 15वां संस्करण आज से होटल क्लार्क्स शिराज में शुरू हो रहा है। इसमें देश के 15 राज्यों के 700 शीतगृह स्वामी हिस्सा लेंगे। दो दिन चलने वाले सेमिनार में शीतगृह उद्योग से जुड़े अत्याधुनिक उपकरणों और तकनीक की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इस बार यह सेमिनार फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. महेंद्र स्वरूप को समर्पित किया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को फेडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशंस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश गोयल ने सेमिनार का एजेंडा जारी किया। उन्होंने बताया कि सेमिनार के दौरान दोनों दिन विभिन्न तकनीकी सत्र होंगे। विभिन्न सत्रों में शीतगृह खाद्य प्रसंस्करण और सप्लाई चेन इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों, तकनीकों, समस्याओं तथा संभावनाओं पर संबंधित विशेषज्ञ चर्चा करेंगे। 

उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर बिजली की बचत, पर्यावरण व जल संरक्षण, विश्व स्तरीय तकनीक से पानी के खर्च में 90 फीसदी बचत और कृषि उत्पादों के गुणवत्ता परक भंडारण की उचित तकनीक सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां उद्यमियों को मिलेंगी। महासचिव मुकेश अग्रवाल ने बताया कि 60 से अधिक स्टॉल्स पर शीतगृह से संबंधित उपकरणों, उत्पादों और तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा।

बेबीरानी मौर्य करेंगी उद्घाटन, डिप्टी सीएम आएंगे कल

मंगलवार को सुबह 10:30 बजे प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य सेमिनार का उद्घाटन करेंगी। केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि होंगे। 13 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आएंगे। फेडरेशन द्वारा पूर्व अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप की स्मृति में पश्चिम बंगाल के पूर्व अध्यक्ष पतित पावन डे को एक लाख रुपये का महेंद्र स्वरूप मेमोरियल अवार्ड प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें