फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: हॉस्टल में छात्रा की मौत के मामले में दादी ने दर्ज कराया मुकदमा, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Fri, 08 Oct 2021 03:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम अस्पताल में नर्सिंग की छात्रा ने बुधवार को हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका की दादी ने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन
मथुरा: जांच करती पुलिस और रश्मि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के हॉस्टल में फंदे पर लटकी मिली छात्रा की मौत के मामले में मृतका की दादी ने हॉस्टल वार्डन और प्रिंसिपल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में  छात्रा की मौत का कारण फंदा लगाना आया है। 

विज्ञापन


आगरा के नगला पदी दयालबाग की रहने वाली रश्मि रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल के निवेदिता नर्सेज हॉस्टल के कमरा नंबर जी-11 में अपनी एक रूम मेट स्वर्ण दीपा दत्ता के साथ रह रही थी। रश्मि ने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

संबंधित खबर- मथुरा: नर्सिंग की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
रश्मि की मौत के लिए उसके चाचा ने वार्डन को दोषी ठहराया था। इसके बाद गुरुवार को मृतका की दादी मन्नो देवी ने नर्सेज हॉस्टल की वार्डन और प्रिंसिपल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, फांसी पर लटकने से पहले छात्रा ने कलाई की नस भी काटी थी।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी वृंदावन विजय मिश्रा ने बताया कि छात्रा की मौत के मामले में परिजनों के प्रार्थनापत्र पर वार्डन और प्रिंसिपल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, विवेचना की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें