फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ग्राम सेवका और गेंदूपुरा की टीमें रहीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कबड्डी में ग्राम सेवका और गेंदूपुरा की टीमें रहीं विजेता
विज्ञापन

कासगंज। अमांपुर विकास खंड की मिनी क्रीड़ा एवं दिव्यांग बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं सर्वहितकारी इंटर कॉलेज जसूपुरा अमांपुर में आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कबड्डी में ग्राम सेवका और गेंदूपुरा की टीमें विजेता रहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं बच्चों ने शुभारंभ पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। प्राथमिक बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में नीतेश प्रथम, नवनीत द्वितीय, अंशुल तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर ललित, द्वितीय अंशुल तथा तृतीय रिंकू रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम अभिषेक, द्वितीय निरंजन, तृतीय विशाल रहा। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में प्रथम भावना, द्वितीय पिंकी, तृतीय नीलम रहीं। 100 मीटर दौड़ में प्रथम मुस्कान, द्वितीय सरला एवं तृतीय सुमन रहीं। 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पिंकी ने, द्वितीय स्थान भावना ने एवं तृतीय स्थान निशा ने प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में प्रथम मुस्कान, द्वितीय नंदनी एवं तृतीय किरण रहीं।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम रंजीत, द्वितीय अर्जुन, तृतीय हरेंद्र रहे। 200 मीटर दौड़ में प्रथम आयुष, द्वितीय अजय एवं तृतीय रंजीत रहे। 400 मीटर दौड़ में प्रथम सनी, द्वितीय आशीष, तृतीय अभिवेंद्र रहे। जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रथम काजल, द्वितीय मोनिका, तृतीय शीतल रहीं 200 मीटर दौड़ में प्रथम काजल, द्वितीय नीरज एवं तृतीय सुलेखा रहीं। 400 मीटर दौड़ में प्रथम काजल, द्वितीय रश्मि एवं तृतीय संतोषी रहीं।
प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में ग्राम सेवका की टीम विजेता व उपविजेता रामपुर की टीम रही। प्राथमिक बालिका वर्ग कबड्डी में विजेता गेंदूपुरा की टीम एवं उपविजेता रानामऊ की टीम रही। पीटी में अभयपुरा की टीम विजेता रही। योगासन बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में अभयपुरा की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

संचालन ब्लॉक पीटीआई संचालन मुनेश राजपूत ने किया। प्रबंधक छोटे सिंह सोलंकी, मिजाजीलाल, राजेश यादव, सतीश शर्मा, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सोलंकी, विवेक यादव, मनीष चौहान, नरेंद्र राजपूत, आदेश मिश्रा, ललित सोलंकी, दीनदयाल भारतेंदु, देवेंद्र, यादराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें