फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज लखनऊ जाएंगे प्रधान, सचिव और पंचायत सहायक

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लखनऊ में आयोजित ग्राम पंचायत सम्मलेन के लिए बुधवार को सुबह 27 बसें जाएंगी। ब्लॉक मुख्यालयों से ये बसें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत को लेकर रवाना होंगी। इसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले के नौ ब्लॉकों से बुधवार को सुबह छह बजे 27 बसें लखनऊ के लिए रवाना होंगी। ये बसें ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत को लेकर लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित प्रदेश के ग्राम पंचायत सम्मेलन में जाएंगी। इसमें प्रदेश भर से सभी ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और एडीओ पंचायत बुलाए गए हैं। मैनपुरी से 548 ग्राम प्रधान, तीन एडीओ पंचायत, 132 पंचायत सचिव और 525 पंचायत सहायक जाएंगे। डीपीआरओ स्वामीदीन ने सभी बसों में एक-एक पंचायत सचिव को बतौर नोडल तैनात करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी एडीओ पंचायत समय से बसों की रवानगी सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। बस की रवानगी के बाद वे कंट्रोल रूम और जिला पंचायत राज अधिकारी के मोबाइल पर सूचित भी करेंगे।
ग्राम पंचायत सम्मेलन में जाने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। बुधवार को सुबह छह बजे ब्लॉक मुख्यालयों से बसों को भेजा जाएगा। विकास भवन में स्थापित कंट्रोल रूम बसों के जाने से लेकर वापस लौटने तक फोन पर पल-पल की अपडेट लेता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामीदीनी, डीपीआरओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें