फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल में रकम दोगुनी: पति और बेटे की मौत के बाद भटक रही विधवा, अपना पैसा भी नहीं मिला; मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक महिला के साथ धोखाधड़ी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। मामला रकम दोगुनी करने का है। महिला के पति ने एक फर्म में 7 लाख रुपये दोगुने करने के लालच में लगाए थे। पति की मौत के बाद अब दोगुनी तो छोड़िए विधवा अपने मूलधन के लिए ही भटक रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में फर्म संचालक के खिलाफ महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि संचालक ने महिला के पति से सात लाख रुपये एक साल में दोगुने करने का वादा कर वर्ष 2015 में लिए। अब तक रकम नहीं लौटाई है। टालमटोल कर रहा है। पीड़िता के पति की मौत हो चुकी है।

प्लॉट की खरीद में निवेश

शिवानी वाटिका, कालिंदी विहार निवासी सपना सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति जयवीर सिंह निर्भय नगर निवासी मनीष कुलश्रेष्ठ की फर्म में काम करते थे। वर्ष 2015 में मनीष घर आए। उन्होंने पति को सात लाख रुपये प्लॉट की खरीद में निवेश करने पर एक साल में दोगुना लाभ दिलाने की बात कही। इस रकम की लिखापढ़ी गवेंद्र शर्मा के सामने हुई। मनीष खुद गवाह बन गए।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -  पत्नी के लिए गंवाई जान: करंट लगने से छटपटा रही थी घरवाली, मौत के मुंह से खींच लाया पति; दृश्य देख कांप गए लोग

हर बार मिला आश्वासन

आरोप है कि मनीष ने कई बार रुपये मांगने पर भी नहीं लौटाए। हर बार आश्वासन देते रहे। सपना के पति और बेटे की मृत्यु हो गई। इसके बावजूद रकम नहीं दी। पीड़िता ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। इसके बाद थाना ट्रांस यमुना में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश का कहना है कि विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी  पढ़ें -   एंबुलेंस में ऑक्सीजन न मिलने से वृद्ध की मौत: सीएमओ ने दिया जांच का आदेश, दो दिन में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें