फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: कानपुर ब्रांच नहर में मिली युवती की लाश,  बंधे हुए थे हाथ-पैर; नहीं हुई शिनाख्त

Thu, 22 Jun 2023 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी

सार

कानपुर ब्रांच नहर में मिली युवती की लाश की 72 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी है।  पुलिस ने युवती की शिनाख्त के लिए दो टीमें लगाई हैं। 
 
विज्ञापन
नहर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के औंछा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रही कानपुर ब्रांच नहर में बुधवार को मिले युवती के शव की शिनाख्त के लिए दो टीमें प्रयास कर रहीं हैं। युवती की हत्या करने के बाद हाथ पैर बांध कर नहर में फेंका गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि यदि 72 घंटा तक पहचान नहीं होती तो पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

यहां मिली थी लाश 

कानपुर ब्रांच नहर में झाल नगरिया के पास पचावर हैड किनारे बुधवार की शाम एक युवती का शव मिला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाने के बाद पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शव करीब दो दिन पुराना लग रहा था। गले में दुपट्टा कसा था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। हाथ और पैर बंधे हुए थे।

आसपास के जिलों में भेजे गए फोटो 

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दो टीमों को फोटो आदि के साथ आसपास के जनपद में पहचान के लिए भेजा गया है। वहीं सोशल मीडिया आदि माध्यम से भी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। यदि 72 घंटा तक शिनाख्त नहीं होती तो पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें