फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याओं को राजनीतिक चश्मे से न देखे सरकार: निरंजन ज्योति

Thu, 17 Mar 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
विज्ञापन
न‌िरंजन ज्योत‌ि - फोटो : demo
विज्ञापन
यमुनापार के गढ़ी चांदनी इलाके में 13 मार्च को हुई प्रमोद कुमार की हत्या से आहत केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति उसके परिजनों को सांत्वना देनी पहुंची। उन्होेंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला किया। कहा कि सूबे की सरकार हत्याओं को भी राजनीतिक चश्मे से देख रही है। दादरी में अखलाक की हत्या होती है तो उसके परिवार को 50 लाख रुपये, सरकारी नौकरी और चार-चार फ्लैट दिए जाते हैं और यहां एक निषाद समाज के गरीब व्यक्ति की हत्या हुई तो सरकार के नुमाइंदे तो छोड़िए डीएम और एसएसपी तक उसके घर नहीं पहुंचते हैं। केंद्रीय मंत्री ने एलान किया कि एक सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार को ‘दादरी’ जितना मुआवजा नहीं मिला तो सपा का जनता से दोहरा व्यवहार उजागर करेंगी।  
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ज्योति ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि किसी वर्ग विशेष के व्यक्ति की हत्या होती तो डीएम सिर के बल खड़े होते। लेकिन यहां नहीं पहुंचे। दादरी की घटना को लेकर मुलायम सिंह, मायावती और कांग्रेसियों ने संसद नहीं चलने दी, लेकिन इस मामले की चर्चा तक नहीं हो रही।

‘बाप की राह पर चल रहा बेटा’
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के प्रश्न पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकास हुआ तो केवल गुंडो का और माफिया का। जो हाल मुलायम सिंह के शासनकाल में था वही अब है। जब अखिलेश सीएम बने तो मैंने उनसे कहा था कि आप युवा हैं, अपने लिए अलग राह चुनना, लेकिन बेटा बाप की राह पर ही चल रहा है।
विज्ञापन


‘सपा की नौका डुबो देंगे आजम’
आजम खां के बयानों के संबंध में कहा कि आजम और ओवैसी जैसे नेता न हों तो मुसलमान ठीक रहें। उन्होंने कहा कि जिसे देश से प्यार नहीं उसे देश छोड़ देना चाहिए। उन्होंने कहा, आजम आरएसएस की तुलना आतंकवादी संगठन से करते हैं तो शायद वे भूल गए हैं कि जंगलों में संघ ने ही स्कूल खोले हैं। फीरोजाबाद और मालवा रेल हादसों में संघ के कार्यकर्ता ही पहुंचे थे। अंत में उन्होंने कहा कि आजम ही सपा की नौका डुबाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें