फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल- शिक्षा में बेटियों की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए शुभ संकेत

Sat, 01 Sep 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में छात्रा को डिग्री प्रदान करते राज्यपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटरनरी यूनिवर्सिटी का आठवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। इसमें कुलाधिपति राम नाईक ने पास आउट 93 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान कीं। 15 छात्र-छात्राओं को मेडल दिए। 
विज्ञापन


राज्यपाल ने शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती भागीदारी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 28 विश्वविद्यालयों ने 1800 पदक बांटे हैं। इसमें 66 प्रतिशत पदक लड़कियों ने हासिल किए। वेटरनरी विवि में भी लड़कियों की हिस्सेदारी काफी है। यह समाज के लिए शुभ संकेत है। 

समारोह के मुख्य अतिथि यूजीसी चेयरमैन प्रो.डीपी सिंह ने कहा कि जिस समग्र विकास पर संयुक्त राष्ट्र में आज बात हो रही है, उस पर भारत में 100 साल काम शुरू हो गया था। मदनमोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विवि की स्थापना के साथ ही समग्र शिक्षा, समग्र विकास की नींव रख दी थी। 
विज्ञापन


प्रोफेसर सिंह ने शिक्षा से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, बौधिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास की जरूरत भी बताई। वहीं विशिष्ट अतिथि पशुधनमंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आज भी भारत की आत्म गांवों में बसती है। विकास मॉडल गांवों के दृष्टिगत होना चाहिए। 

छा गए मथुरा के छात्र

खुशी का इजहार करते छात्र और छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
वेटरनरी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह में मथुरा के छात्र-छात्राएं छा गए। बीवीएससी एंड एएच के छात्र जितेंद्र ने चार गोल्ड मेडल हासिल किए हैं तो मथुरा की ही प्रभा शर्मा ने दो गोल्ड के साथ तीन मेडल प्राप्त किए हैं। 

कॉलेज ऑफ वेटरनेरी साइंस से बीवीएससी एंड एएच के छात्र मथुरा के गांव सिहोरा निवासी जितेंद्र सिंह गंधार ने चार गोल्ड हासिल किए हैं। इसमें तीन विशेष योग्यता पर मिले हैं। जितेंद्र के पिता चंद्रपाल किसान हैं, अब जितेंद्र की इच्छा वैज्ञानिक बनने की है। 

मथुरा में औरंगाबाद निवासी प्रभा शर्मा ने बीवीएससी एंड एएच के सिल्वर मेडल के साथ विशेष योग्यता पर दो गोल्ड मेडल भी प्राप्त किए हैं। प्राइमरी शिक्षक पिता रामकिशोर शर्मा की पुत्री प्रभा भी शिक्षक ही बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

इनको मिले मेडल

मेडल मिलने पर खुशी का इजहार करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बीवीएससी एंड एएच का कांस्य मेडल जालौन (ओरैया) निवासी नवेदिता पटेल को मिला है। पशु चिकित्सा अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाली निवेदिता के पिता शिवेंद सिंह निरंजन प्राइमरी शिक्षक हैं।  एमवीएससी में गोल्ड मेडल संदीप निवासी हापुड़ को मिला है। 

मेरठ के आकाश को सिल्वर मेडल तथा बनारस के अंकुर उपाध्याय को विशेष उपलब्धि के लिए गोल्ड मेडल दिया गया। वहीं कॉलेज ऑफ बायोटेक की भावना सिंह को गोल्ड मेडल, मथुरा के मधू सूदन गर्गाचार्य को सिल्वर मेडल, मथुरा की मोनिका गोस्वामी को कांस्य मेडल तथा एमएससी/एमवीएससी बायोटेक में सुल्तानपुर के अभिषेक कुमार मिश्रा को गोल्ड मेडल मिला है। 

चिकित्सक बने यह छात्र-छात्राएं डिग्री पाकर तो फूले नहीं समां रहे थे। इसमें भी खासकर मेडल पाने वालों के चेहरों की रंगत तो कुछ और ही थी। आठवें दीक्षांत समारोह में डिग्री और मेडल प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं ने खुशी का इजहार किया। समारोह के बाद आयोजन स्थल पर सेल्फी भी ली गईं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें