उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित का कार्यकाल बढ़ा दिया है। उनका कार्यकाल 12 दिसंबर को समाप्त हो रहा था।
कार्यकाल तीन माह की अवधि अथवा नए कुलपति की नियुक्ति होने या फिर अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हो, तक के लिए बढ़ाया गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति के संबंध में बुधवार सुबह तक संशय की स्थिति थी।
यह स्पष्ट नहीं था कि कुलपति का कार्यकाल बढ़ेगा या फिर कोई नया कुलपति आएगा या किसी को प्रभार दिया जाएगा। विभिन्न चर्चाओं के साथ कुलपति के हाव-भाव से भी तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। कार्यकाल बढ़ने की सूचना के बाद कुलपति शिविर कार्यालय में बधाई देने वालों की लाइन लग गई।