फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल

Sun, 20 Feb 2022 08:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को मथुरा आ रही हैं। वह यहां वेटरनरी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय (वेटरनरी यूनिवर्सिटी) एवं गो अनुसंधान संस्थान में 11वां दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को होगा। दीक्षांत समारोह प्रात: 11 बजे से लगभग एक बजे तक विश्वविद्यालय के पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित किया जाएगा। समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल अध्यक्षता करेंगी। 
विज्ञापन


प्रोफेसर आरसी अग्रवाल उप महानिदेशक कृषि शिक्षा भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रोफेसर एपी सिंह कुलाधिपति कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कोविड-19 के दिशानिर्देशों के क्रम में इस कार्यक्रम में केवल दीक्षा प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं ही प्रतिभाग करेंगे। 

64 छात्र-छात्राओं को दीक्षा प्रदान करेंगी राज्यपाल

दीक्षांत समारोह में बीवीएससी के कुल 64 छात्र-छात्राओं को कुलाधिपति द्वारा दीक्षा प्रदान की जाएगी। 30 स्नातकोत्तर उपाधि एवं 9 छात्रों को पीएचडी उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा बीवीएससी छात्रों को गोल्ड मेडल सिल्वर मेडल एवं ब्रांज मेडल से भी सम्मानित किया जाएगा। 

दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल एवं कुलाधिपति आईडीपी बिल्डिंग एवं विश्वविद्यालय में स्थापित एकीकृत बकरी दूध प्रक्षेत्र का भ्रमण कर निरीक्षण भी करेंगी। बताया जा रहा है कि दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल मथुरा और वृंदावन के मंदिरों में दर्शन करने भी जा सकती हैं। हालांकि अभी उनके इस कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें