फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल आनंदीबेन ने किया कान्हा गोशाला का निरीक्षण, पूजन कर गोमाता को खिलाया गुड़-चना

Sat, 12 Oct 2019 06:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
गोपूजन करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को कान्हा गोशाला में मेयर नूतन राठौर के साथ गो पूजन किया। गायों को गुड़ और चना भी खिलाया। गोशाला का निरीक्षण करने के साथ अधिकारियों से चारे के बारे में जानकारी प्राप्त की। ग्रामीण क्षेत्र में चारागाह से चारे की व्यवस्था करने के निर्देश नगर आयुक्त को दिए। ग्रामीणों से कहा कि वो गायों को छोड़े नहीं बल्कि खेतों में जलाने वाले चारे को गोशालाओं में भिजवाएं।

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शनिवार को सुबह सवा नौ बजे फिरोजाबाद नगर निगम की ओर से बनी कान्हा गोशाला में पहुंचीं। यहां मंत्रोच्चारण के साथ गाय का पूजन किया। गाय को तिलक लगाने के साथ माला पहनाई। गाय को गुड़ एवं चना खिलाए। डीएम से कहा इनके लिए कहीं गौचर (चारागाह) की व्यवस्था की गई  गई है कि नहीं। 

नगर आयुक्त विजय कुमार ने कहा गांव में चारागाह के साथ गोशाला की व्यवस्था की गई है। सीबीओ प्रभंजन शुक्ला ने गांव की गोशाला की जानकारी दी। मेयर नूतन राठौर, डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल, एडीएम आदित्य कुमार श्रीवास्तव,नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह,एसपी देहात राजेश कुमार,सीओ सिटी इंदुप्रभा,सीओ सदर बल्देव सिंह खनेड़ा सहित अन्य लोग मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाश्ते में कचौड़ी, सब्जी, मिठाई में खाई रसमलाई

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रुकीं राज्यपाल आनंदी बेन शनिवार सुबह करीब 6.30 बजे जागीं। उन्होंने नाश्ते में दाल की कचौड़ी को आलू की सूखी सब्जी, धनिया से बनीं चटनी और मिक्स अचार के साथ खाया। दोपहर के भोजन में  रोटी, पालक पनीर की सब्जी, अरहर की दाल और मिक्स बेज, चावल के साथ रायता भी लिया। मिठाई में राज्यपाल आनंदी बेन को रसमलाई परोसी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें