फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सरकारी अस्पतालों में मुफ्त मिलती हैं जो दवाएं, कारोबारी के घर से हुईं बरामद; एफआईआर हुई दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा बाजार के एक दवा कारोबारी के घर से सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वितरित की जाने वाली दवाएं बरामद कीं। घर में दवाओं के भंडारण का लाइसेंस न मिलने पर कारोबारी के खिलाफ न्यू आगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
आगरा दवा बाजार पर छापा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के दवा कारोबारी ने अपनी पत्नी के नाम से लाइसेंस लेने के बाद सरकारी अस्पताल में सप्लाई की दवाओं का भंडारण किया था। दुकान फव्वारा में होने के बावजूद दवाओं को घर में रखे हुए थे। औषधि खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम की जांच में घर में गंभीर बुखार में दी जाने वाली दवा और मधुमेह में दिए जाने वाले इंजेक्शन बरामद हुए। टीम ने सील लगाने के बाद थाना न्यू आगरा में प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन




औषधि निरीक्षक फिरोजाबाद के देश बंधु विमल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि नवाब मंजिल, फव्वारा में स्थित ब्राइट फार्मा के मालिक राहुल विहार, दयालबाग निवासी मनीष कुमार पंजवानी की दुकान है। इसका लाइसेंस उन्होंने पत्नी रितिका के नाम पर लिया हुआ है। इसमें सरकारी दवाओं के भंडारण और बिक्री की जानकारी मिली थी। इस पर टीम ने 12 जून को उनके घर में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मकान के बाहर वाले कमरे में पॉलिथीन में दवाएं रखी मिलीं। यह दवाएं सरकारी अस्पताल में निशुल्क दी जाती हैं। इसके लिए रेट को भी छिपाया जाता है। आरोप है कि वह मुनाफे के लिए दवाओं की बिक्री करते मिले। घर पर दवाएं रखने का कोई लाइसेंस नहीं था। इसके बिल भी नहीं थे। दो दवाओं के नमूने लिए गए। बाद में उनकी दुकान का भी निरीक्षण किया गया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि तीन प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। साक्ष्य संकलन किया जाएगा। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें