फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी अधिकारी,कर्मचारियों को मोबाइल पर डाउनलोड करना होगा वोटर हेल्पलाइन एप

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक नवंबर 2021 से विधानसभा निर्वाचक नामावली का विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू होने जा रहा है। अभियान के दौरान एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियां अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे। अभियान के दौरान जिले के डिग्री कॉलेजों में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। हालांकि इससे पहले आयोग ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता सूची दुरुस्त किए जाने का काम भारत निर्वाचन आयोग ने शुरू कर दिया है। इसके तहत एक नवंबर से 30 नवंबर तक मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। सात नवंबर, 13 नवंबर, 21 और 23 नवंबर को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ नाम शामिल कराने को फॉर्म संख्या छह जमा करेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग एवं प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी कार्यालयाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी अपने स्टाफ के मोबाइल पर वोटर हेल्पलाइन एप को डाउनलोड कराएं। विभागाध्यक्षों को इस आशय का प्रमाणपत्र दस नवंबर तक देना होगा। आयोग का पत्र आने के बाद एडीएम और उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक कुमार सिंह ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

आयोग की बिना अनुमति नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने निर्देश दिए हैं कि पुनरीक्षण कार्य से संबद्ध अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारी, उपजिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आदि का बिना आयोग की अनुमति के एक से पांच नवंबर तक ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं हो सकेगी। उन्होंने इस आशय का पत्र जिला प्रशासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें