फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बैंक में चपरासी क्या बना...ऐसे बदल गए पति के तेवर, थाने पहुंची पत्नी आपबीती बताते हुए रो पड़ी

Sat, 02 Mar 2024 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति बैंक में चपरासी बन गया तो उसके तेवर ही बदल गए। दहेज के लिए उसने पत्नी का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इतना ही नहीं किराये के घर में पत्नी को छोड़कर वो भाग निकला। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
Peon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शादी के बाद पति की बैंक में चपरासी की नौकरी लग गई। इससे पति का पत्नी के प्रति व्यवहार ही बदल गया। वह दहेज की मांग करने लगा। विरोध पर मारपीट की। एक बार सिर पर प्रहार कर दिया। पुलिस के सामने पति ने माफी मांगकर समझौता कर लिया। घर लाकर फिर उत्पीड़न करने लगा। अब किराये के घर में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन


मामला जगदीशपुरा क्षेत्र का है। महिला ने आरोप लगाया कि जून 2020 में शादी हुई थी। ससुराल फिरोजाबाद में है। पति का मोबाइल रिपेयरिंग का काम है। उनके एक बेटी है। वर्ष 2021 से पति सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। पत्नी का आरोप है कि सात महीने पहले पति की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में चपरासी के पद पर नौकरी लग गई। 

इस पर पति के साथ ससुरालियों का व्यवहार बदल गया। वह दहेज की मांग करने लगे। इसके लिए प्रताड़ित भी करने लगे। पति छोड़कर चला गया तो रुपये न होने से भूखा भी रहना पड़ा। जगदीशपुरा थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें