फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दशक बाद फिर ‘जवां’ हुए डाक्टर

Mon, 16 Nov 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दशक बाद सामने वही पुराने साथी। किसी ने हाथ मिलाया तो कोई दौड़ कर गले लग गया। मौका रहा ताज रोड स्थित होटल में एसएन मेडिकल कालेज के 1965 बैच के गोल्डन मीट कार्यक्रम का। पुराने सहपाठियों को देख डाक्टरों में फिर वही जवानी वाले दिनों का उत्साह जाग गया। शरारतों को याद कर जोरदार ठहाके लगे तो किसी साथी के दुनिया से रुखसत की बात पता चली तो आंखें नम हो गईं। मीट में 127 में से देश-दुनिया से 50 डाक्टर अपने परिवार के साथ पहुंचे। कार्यक्रम संयोजक डा. वीएस कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इतने लंबे समय बाद पुराने दोस्तों से मिलने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। कार्यक्रम में कनाडा से डा. एमपी खुराना, यूएसए से डा. पीसी कुमार, नेपाल से डा. जीडी भट्ट, यूएई से डा. आरएम मेहता, डा. आरीब सिंह, डा. मंजू मेहरोत्रा आदि रहे।
विज्ञापन

अब बंदर खेल रहे क्रिकेट
डाक्टरों ने रविवार की दोपहर एसएन मेडिकल कालेज का भ्रमण भी किया। अवकाश होने के चलते कक्षाओं में नहीं जा सके, लेकिन लाइब्रेरी, ग्राउंड निहारा। ज्यादातर डाक्टरों ने यहां की गंदगी और बदहाली पर दुख जताया। सीतापुर से आए डा. आरके टंडन बोले, हमारे दौर में कालेज में पढ़ना फख्र की बात थी, अब स्थिति बदतर है। ग्राउंड में अब बंदर क्रिकेट खेल रहे हैं।
आ यार...डांस कर लें, फिर जाने कब मिलें
डांस का शौक रहा कि नहीं...हां है तो सही लेकिन इस उम्र में। अरे छोड़ यार आ चल डांस करेंगे...जाने फिर कब मुलाकात हो। डा. जितेंद्र गोयल और डा. एएम जैन एकदूसरे से मिले तो कुछ इसी अंदाज में बात हुई। फिर क्या दोनों मंच पर पहुंचे और जोरदार डांस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें