फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने चंबल नदी से हटवाया पांटून पुल

Mon, 16 Nov 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरैना और आगरा के बीच चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बना पांटून पुल रविवार को वन विभाग ने यह कहकर हटवा दिया कि बिना अनुमति के पुल का निर्माण कराया गया था। पीडब्ल्यूडी की लापरवाही के चलते दोनों प्रदेशों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बता दें कि पिनाहट घाट पर 15 जून से 15 अक्टूबर तक स्टीमर का संचालन आगरा और मुरैना के लगभग 100 गांवों के लोगों की सुविधा के लिए होता है। बाकी समय में लोग पांटून पुल से होकर नदी पार करते हैं। एक सप्ताह पहले नदी पर पुल निर्माण शुरू हुआ और दो दिन पहले ही यातायात शुरू हुआ था। रविवार सुबह वन विभाग की टीम ने यह कहकर पुल को हटवा दिया कि निर्माण के संबंध में उनसे अनुमति नहीं ली गई। ऐसे में पुल का संचालन अवैध है। पुल हटने से बाह, पिनाहट क्षेत्र के गांवों में हड़कंप मच गया। दोनों ओर यहां से निकलने वालों की भीड़ जमा हो गई। पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के रवैये को लेकर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि जब पुल बन रहा था तब वन विभाग को अनुमति की बात याद क्यों नहीं आई। वहीं, पीडब्ल्यूडी ने बिना अनुमति पुल क्यों बनवाया। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी कर जल्द पुल चालू करने की मांग की। पुल नहीं चालू होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
-------
स्टीमर का भी बिना अनुमति हो रहा संचालन
बाह। बिना अनुमति बने पांटून पुल को हटवाने वाली वन विभाग की टीम को बिना अनुमति के चल रहे स्टीमर को नहीं रोका है। रविवार को स्टीमर का संचालन जारी रहा। इससे लोग एक ओर से दूसरी ओर जा सके।
विज्ञापन

--------
पुल निर्माण की अनुमति नहीं मिल पाई थी। इसलिए वन विभाग ने पुल को हटवा दिया है। वन अधिकारियों से बात कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
        - प्रभाकर शर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
-----
पांटून पुल 15 अक्तूबर को चालू होता है। पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने वन विभाग से अनुमति नहीं ली। इस कारण पुल को हटवा दिया गया है। अनुमति लेने के बाद ही पुल चालू करा दिया जाएगा।
        - अनिल पटेल, डीएफओ चंबल सेंक्च्युरी वन विभाग
-------
ये है अनुमति की व्यवस्था
बाह। पांटून पुल के संचालन के लिए पीडब्ल्यूडी ने पहली बार चार नवंबर 2009 में अनुमति ली थी। अनुमति प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव लखनऊ की ओर से दी जाती है। इसके बाद से हर साल शर्तों के साथ अनुमति ली जाती रही है। इस साल 28 अक्तूबर को अनुमति के लिए पीडब्ल्यूडी ने आवेदन किया था। रविवार को स्थानीय वन विभाग ने आवेदन को अग्रसारित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें