फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों की पैनी नजर: जमीन के अंदर छिपा रखे थे सोने-चांदी के आभूषण, खोदकर ले गए चोर

Fri, 25 Aug 2023 06:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

जमीन के अंदर छिपाए गए सोने-चांदी के आभूषण चोर खोदकर निकाल ले गए। चोरी की वारदात की जानकारी तब हुई जब मकान मालिक परिवार सहित घर लौटकर आए।
विज्ञापन
जमीन में से खोद लिया सोने-चांदी के आभूषणों से भरा मटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश जिले के आगरा की बाह तहसील में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाया। मकान मालिक भतीजे की मौत होने पर परिवार सहित दिल्ली गए थे। घर के सभी जेवरात सुरक्षित रखने के लिए एक मटके में रखकर जमीन में छिपा दिए थे, लेकिन चोरों की नजर इन पर पहुंच गई। जमीन से खोदकर ये मटका निकाला और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी उस समय हुई जब परिवार के लोग लौटकर घर आए। घर के ताले लगे हुए थे, वहीं उनकी नजर जब जमीन से निकाले गए मटके पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  दामाद ने बाथरूम में दी जान: ससुराल वालों ने रखी थी ऐसी शर्त, मजबूरी में उठाया खौफनाक कदम

 

यहां की है घटना 

बाह के चमरौआ गांव के रहने वाले लक्ष्मी नरायन 17 अगस्त को भतीजे सुनील की मौत के मातम में शामिल होने के लिए दिल्ली गए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम घर लौटे तो ताला लगा हुआ मिला था। ताला खोलकर घर के अंदर दाखिल हुए तो जमीन के अंदर मटके में छुपा कर रखे करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। 

ये भी पढ़ें - शर्मनाक: युवती को बदनाम करने के लिए गंदी करतूत, शादी से पहले वायरल कर दिए ऐसे फोटो; हुई शर्म से पानी-पानी
 

ये आभूषण हुए चोरी

उन्होंने बताया कि बताया कि घर से सोने का सीता-रानी हार, दस्ती, खडुआ, चूड़ी, झुमकी, तिलक, नथ, जंजीर, पेंडल तथा चांदी के डेढ़ किलो बजनी करधनी, पायजेब आदि सामान चोरी हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें -  पापी पड़ोसी: आधी रात को महिला के कमरे में आया, सोते वक्त की दरिंदगी; फिर घरवालों ने किया ये हाल
 
विज्ञापन

मातम में गया था परिवार

वहीं पीड़ित ने बताया कि उनके भाई किशन के बेटे सुनील और मनोज दिल्ली के करावल नगर में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 16 अगस्त की रात ड्यूटी कर घर लौटते समय हुए हादसे में सुनील की जान चली गई। मनोज घायल हो गये थे। भतीजे की मौत के बाद पूरा परिवार दिल्ली गया था। वे लोग घर में ताला लगाकर गए थे। उन्होंने पुलिस को आशंका जताई कि किसी ने डुप्लीकेट चाबी बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस वारदात में किसी नजदीकी का हाथ होने की संभावना जता रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें