फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: जीएसटी बिल के बिना ले जा रहे थे सोने-चांदी के जेवरात, स्टेटिक टीम ने किए जब्त

Tue, 30 Apr 2024 08:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बिना जीएसटी बिल के 13 लाख के जेवर जब्त किए गए हैं। स्टेटिक टीम ने चेकिंग के दौरान ये जेवरात पकड़े। ये जेवरात सराफ बाजार से बनवाकर ले जा रहे थे।

 
विज्ञापन
आभूषण - फोटो : सोशल मीडिया( जांच एजेंसी)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में कोतवाली के धूलियागंज और रावतपाड़ा में बिना जीएसटी बिल के 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात ले जा रहे व्यापारियों के कर्मचारियों को स्टेटिक टीम ने पकड़ लिया। जेवर जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट एफएसटी दक्षिण केदारनाथ दुबे और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कुशलपाल सिंह टीम के साथ रविवार को चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने धूलियागंज में बाइक पर जा रहे सराफ सुमित वर्मा के कर्मचारी गुलफाम को 134 ग्राम सोने के जेवरात के साथ पकड़ा। इनकी कीमत तकरीबन 8.84 लाख रुपये थी। इसी तरह रावतपाड़ा में सराफ सचिन गुप्ता के कर्मचारी अजीम को 4.87 लाख रुपये के चांदी के जेवर के साथ पकड़ा। दोनों जीएसटी से संबंधित बिल नहीं दिखा सके। थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जेवर जब्त कर लिए गए हैं।

उधर, जगदीशपुरा पुलिस ने गांव अंगूठी में रेलवे लाइन किनारे कच्ची शराब बनाने की सूचना पर दबिश दी। आरोपी नहीं पकड़े गए। शराब बनते हुए मिली। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि 1010 लीटर कच्ची शराब के साथ उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी भागने में सफल रहे। दो भट्ठी लगाकर शराब तैयार की जा रही थी। मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें