फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फायर सेफ्टी वर्कशॉप में छात्राओं को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सावित्रीबाई फुले भवन महिला छात्रावास में बुधवार को फायर सेफ्टी और डिजास्टर मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित की गई। वार्डन डॉ. रत्ना पांडे के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में छात्राओं और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। विशेषज्ञ के रूप में फायर स्टाफ ऑफिसर अनूप कोटिया और सिविल डिफेंस स्टाफ ऑफिसर डॉ. बृज भूषण शर्मा ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


कार्यशाला में उन्हें आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, आपातकालीन निकास का उपयोग, धुएं से बचाव और शॉर्ट सर्किट व गैस रिसाव जैसी स्थितियों से निपटने की जानकारी दी गई। व्यावहारिक सत्र में राजेश कुमार ने अग्निशमन के उपयोग और पास तकनीक का प्रशिक्षण कराया। कुलपति प्रो. आशु रानी ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया। अंत में समाज कल्याण विभाग के मुख्य विकास अधिकारी मनोज सिंह ने इस पहल को उपयोगी बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें