फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिरी, बालिका की मौत

विज्ञापन
कासगंज सोरों के गांव भड़पुरा में गिरी दीवार - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। सोरों क्षेत्र गांव भड़पुरा में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक दीवार गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आकर एक बालिका की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बालिका घायल हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को बाजरा के पूरे लेकर ट्रैक्टर गांव की सकरी सड़क से निकल रहा था। इस ट्रॉली में बाजरा के पूरे ज्यादा मात्रा में लदे हुए थे। ट्रॉली के निकलते समय पूरे दीवार को रगड़ते हुए निकल रहे थे। अधिक दबाव पड़ने के कारण दीवार गिर गई। इसके मलबे के नीचे दबकर बालिका सुमन (11) पुत्री चम्पाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी सोरों थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने बालिका के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। परिवार के लोगों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रिपुदमन सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें