फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गेस्ट हाउस में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या, प्रेमी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

Thu, 03 Dec 2020 12:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • प्रेमिका की हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, नहीं चली गोली
  • आरोपी को आठ साल से चल रहा था तहेरे भाई की साली से प्रेम-प्रसंग, पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन
मृतका नगीना और हत्या आरोपी प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में बुधवार को एक गेस्ट हाउस में प्रेमी ने प्रेमिका की कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों ने आत्महत्या के इरादे से कमरा नंबर-9 बुक कराया था। दो बार आत्महत्या करने में असफल रहे प्रेमी ने पुलिस को फोन करके सूचना दी। मृतका आरोपी प्रेमी की रिश्तेदार थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी क्षेत्र के नगला पोहपी निवासी सुखवीर (27) पुत्र रोशन का अपने तहेरे भाई की साली नगीना (25) पुत्री चंद्रभान निवासी खप्परपुर थाना महावन से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बुधवार को सुखवीर ने नगीना को गोकुल बैराज मोड़ पर स्थित एक गेस्ट हाउस में बुलाया। यहां पर कमरा नंबर-9 बुक कराकर दोनों रुके। 


पुलिस के अनुसार दोनों यहां आत्महत्या करने के इरादे से आए थे। युवती की 10 दिसंबर को शादी थी। दोनों के परिजन शादी के लिए तैयार नहीं थे। यहां पर युवक ने पहले तो युवती को सीधी तरफ तमंचे से कनपटी पर सटाकर गोली मारी। उसके बाद दो बार खुद भी आत्महत्या की कोशिश की। लेकिन गोली न चलने के बाद पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बाथरूम में पड़ा मिला युवती का शव

एसपी सिटी उदयशंकर सिंह और सीओ सिटी वरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस को युवती का शव बाथरूम में पड़ा मिला। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सिटी ने बताया कि दोनों में करीब आठ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। 

पुलिस के अनुसार प्रेमी ने पूछताछ में बताया कि उसने दो बार तमंचे का ट्रिगर दबाया, लेकिन गोली नहीं चलने पर उसकी हिम्मत जवाब दे गई। इसके बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना देकर बुलाया। जब पुलिस बैठी तो आरोपी खून से लथपथ प्रेमिका की लाश के पास रोता हुआ मिला। 

युवक बीएड तो युवती थी बीए पास

युवती बीए तो आरोपी युवक बीएड पास है। दोनों में काफी सालों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पढ़े-लिखे होने के बाद भी परिवार का राजी न होना भी दोनों को अखर गया। युवती के परिजनों ने तो उसकी शादी तय कर दी थी। युवती को मारने के बाद आत्महत्या करने में आरोपी घबरा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें