फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचोखरा में प्रेमी के साथ रफूचक्कर हुई प्रेमिका

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। पड़ोसी रिश्तेदार के प्रेमजाल में फंसी नाबालिग प्रेमी संग रफूचक्कर हो गई। वह घर से लाखों रुपये के आभूषण व नकदी भी ले गई है। परिजनों ने प्रेमी व उसके रिश्तेदार के विरूद्ध पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मामला थाना पचोखरा क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति का जनपद एटा के गांव मिल्क निवासी साला राजीव उनके घर आता जाता था। विगत 28 अप्रैल की रात करीब दो बजे राजीव उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
घर से जाते समय बेटी घर से दो चांदी की कर्धनी, दो जोड़ी कुंडल, दो मंगलसूत्र व दो जोड़ी चांदी की पायल व नगदी अपने साथ ले गई है। पीड़ित परिवार ने राजीव व कहैया सहित अन्य के विरुद्ध विरुद्ध थाना पचोखरा में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी संजुल पांडेय का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी व युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें