फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत से पहले के आखिरी शब्द: 'तेरे बिना नहीं जी सकता', होटल में फंदे पर लटका प्रेमी, घर में प्रेमिका ने दी जान

Fri, 28 Aug 2026 08:43 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सैंया में प्रेमी की आत्महत्या के करीब 24 घंटे बाद उसकी प्रेमिका ने भी आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने होटल में खुदकुशी से पहले युवती को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी थी। प्रेमी की मौत के बाद युवती सदमे में थी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव घर के कमरे में मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
होटल में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सैंया कस्बे के गांव स्थित एक होटल में बुधवार को युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इससे पहले उसने अपनी प्रेमिका को वीडियो कॉल कर जानकारी दी थी। प्रेमी की मौत से आहत प्रेमिका ने भी 24 घंटे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन




 

गांव सिकंदरपुर, सैंया निवासी प्रवीण कुमार (25) की अप्रैल में शादी हुई थी। उसके प्रेम संबंध गांव की एक युवती से चल रहे थे। युवती का भी परिजन ने रिश्ता तय कर दिया। इस बात की जानकारी पर प्रवीण परेशान रहने लगा। वह बुधवार को ग्वालियर हाईवे स्थित एसडी लवानिया होटल में आया था। उसने युवती को वीडियो कॉल किया था। बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है।

 

इस पर युवती होटल पहुंची। कर्मचारियों की मदद से कमरा खुलवाया। तब तक प्रवीण फंदा लगा चुका था। उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत की खबर से वह गहरे सदमे में आ गई। बुधवार रात कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन ने दरवाजा खोला। तब घटना की जानकारी हुई। मृतका इंटरमीडिएट पास थी। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। एक लाइब्रेरी में बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाती थी। घर में उसकी वृद्ध मां और भाभी रहती हैं, जबकि भाई बाहर रहकर काम करता है।
विज्ञापन

एसीपी जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें