फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: दूसरी युवती से हो रही थी प्रेमी की सगाई, दावत में पहुंच गई प्रेमिका, जानिए फिर क्या हुआ

Thu, 17 Jun 2021 02:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

प्यार में धोखा मिला तो युवती ने प्रेमी की सगाई में जाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई, उससे पहले आरोपी युवक फरार हो गया। पुलिस युवक के पिता और चाचा को पकड़कर थाने ले आई। 
विज्ञापन
फिरोजाबाद: युवती से पूछताछ करते थाना प्रभारी प्रमोद मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में बुधवार को एक युवक के सगाई समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवती वहां पहुंच गई। युवती ने खुद को युवक की पहली पत्नी बताते हुए हंगामा कर दिया। इस बीच युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सगाई समारोह को रुकवा दिया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला थाना क्षेत्र के गांव नगला कांस का है। गांव निवासी युवक ललित ने एक साल पूर्व मौसी के घर आई युवती से नजदीकी बढ़ा ली। इसके बाद उसने युवती से आर्य समाज कोटला रोड फिरोजाबाद में शादी रचाई। न्यायालय में शादी को रजिस्टर भी कराया। आरोप है कि दहेज लोभी युवक के पिता ने सब जानते हुए भी दूसरी जगह से शादी तय कर दी। 

सगाई से पहले पहुंची प्रेमिका
बुधवार को गोपालपुरा की युवती के परिजन ललित कुमार के यहां सगाई की रस्म अदा करने आने वाले थे। ललित के घर पर समारोह में भाग लेने रिश्ते-नातेदार एकत्रित हो गए। शाम चार बजे के करीब दावत चल रही थी। इस बीच नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी उसकी प्रेमिका को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भाई के साथ युवक के घर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां युवती का साथ मौसी के परिवार ने भी दिया। युवती ने समारोह के दौरान हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सगाई समारोह को रुकवा दिया। इस बीच युवक फरार हो गया। पुलिस युवक के पिता और चाचा को हिरासत में लेकर थाने ले आई। 

युवती का कहना है कि वो रहेगी तो ललित के साथ...नहीं तो उसकी चौखट पर ही जान दे देगी। युवती को पुलिस ने समझाकर शांत कराया। थाना पुलिस का कहना है कि मामले को दोनों पक्षों को बैठा कर सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बात नहीं बनती है तो युवती की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें