फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: दो महीने बाद खुला हत्या का राज, फोन करके घर बुलाया प्रेमी, फिर पति संग मिलकर दी दर्दनाक मौत 

Fri, 01 Jul 2022 02:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

महिला ने बताया कि पति की बीमारी के समय हलवाई ने उसकी मदद की थी। उसी समय उससे नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध हो गए थे।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में जैतपुर पुलिस ने दो महीने पहले लापता गजाधर नगर (पिनाहट) निवासी नरायन सिंह (30) की हत्या का खुलासा करते हुए सिविल लाइन इटावा के लोहन्ना निवासी प्रेमिका सीमा के पति चन्तई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को सीमा और उसके भाई को पुलिस ने नहटौली तिराहे से पकड़ लिया। उनसे मोबाइल फोन बरामद किया गया है। सीमा ने पुलिस को बताया कि उसे नारायन सिंह के मारे जाने का पछतावा है। पति के कहने पर ही उसे बुलाया था।
विज्ञापन


गजाधर नगर (पिनाहट) निवासी नरायन सिंह 28 अप्रैल को जैतपुर वैदपुरा गांव में ओमप्रकाश के यहां हलवाई का काम करने गए थे। उसके बाद घर नहीं लौटे तो 19 जून को पत्नी रूमा देवी ने जैतपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 28 जून को देवर धर्मेंद्र के साथ थाने पहुंची रूमा देवी ने सिविल लाइन इटावा के लोहन्ना निवासी सीमा पत्नी चन्तई पर पति की हत्या का शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने लोहन्ना से चन्तई को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसकी निशानदेही पर नरायन सिंह की बाइक और शव बरामद किया।

पत्नी से थे अवैध संबंध 

चन्तई ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी सीमा और नारायन सिंह के बीच अवैध संबंध थे। समझाने पर भी वह नहीं माना तो उसने पत्नी सीमा और उसके भाई निवासी मनफूलपुरा (मुरैना) के साथ मिलकर नरायन की गला दबाकर हत्या कर दी। प्लास्टिक के बोरे में शव को बांध कर लॉयन सफारी इटावा के सामने ग्वालियर बाईपास की पुलिया के नाले में फेंक दिया था। चन्तई की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सीमा और उसके भाई को जैतपुर के नहटौली तिराहे से पकड़ लिया। पकड़े जाने पर सीमा ने नरायन से प्रेम संबंध होने की बात स्वीकारी और कहा कि पति के कहने पर ही उसने प्रेमी को घर पर बुलाया था। नारायन के मारे जाने का उसे पछतावा है। एसओ जैतपुर अवनीत मान ने बताया कि सीमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि उसके भाई को बाल सुधार गृह भेजा है।

प्रेमी ने की थी मदद 

पुलिस गिरफ्त में आई सीमा ने बताया कि बीमारी के इलाज के दौरान नरायन सिंह ने खूब मदद की थी। उसकी मदद और अपनेपन की वजह से प्यार हो गया था। हम दोनों एक दूसरे को छोड़ना नहीं चाहते थे। चन्तई ने उसे विश्वास में लेकर बीच का रास्ता निकालने का झांसा दिया था। उसकी बातों में आकर फोन कॉल कर नरायन को बुलवा लिया था। कतई भान नहीं था कि नरायन मारा जाएगा। नरायन की मौत में सीमा ने हाथ होने से इंकार किया और कहा कि मारे जाने का अंदेशा होता तो नहीं बुलाती। उसकी मौत का भागीदार बनने का जिंदगी भर पछतावा रहेगा।

पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा 

चन्तई की गिरफ्तारी के बाद सीमा भाई के साथ ससुराल से मायके के लिए निकली थी। भाई के पास नरायन सिंह का मोबाइल फोन था। जैतपुर पुलिस मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही उनका पीछा कर रही थी। इटावा से नहटौली तिराहे पर पहुंचने के बाद मनफूलपुरा जाने के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें