फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द रात में कंबल ओढ़कर सड़क किनारे सो रही थी युवती, पुलिस पहुंची तो सामने आया यह सच

Mon, 25 Jan 2021 08:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क किनारे सो रही युवती - फोटो : Twitter/@paras_naresh
विज्ञापन

आगरा में घर से नाराज होकर निकली एक युवती सड़क किनारे रहने लगी। रविवार रात को सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस ने युवती के बारे में पुलिस को ट्वीट कर दिया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में युवती से पूछताछ की गई। उसके घर को ढूंढ लिया गया। इसके बाद युवती को घर पहुंचा दिया। युवती के परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद किया। 

विज्ञापन


थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मोती महल में रविवार शाम को एक युवती एक दुकान के सामने कंबल ओढ़कर सो रही थी। युवती को इस तरह अकेला सोता देखकर लोग जुट गए। उन्होंने पूछताछ की कोशिश की, लेकिन युवती अपने बारे में कुछ नहीं बता रही थी। इस पर कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता नरेस पारस को जानकारी दी।

 

सूचना पाकर नरेश पारस वहां पहुंच गए। उन्होंने युवती का फोटो खींचकर यूपी 112 के ट्विटर हैंडिल को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। साथ ही युवती को आश्रय दिलाने के लिए कहा। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग को भी ट्वीट किया। इसकी जानकारी पर यूपी 112 की पीआरवी आ गई। 

विज्ञापन

रात तकरीबन 11.30 बजे थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी पहुंचे। उन्होंने युवती से पूछताछ की। युवती ने अपना नाम बताया। कहा कि वह ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र की रहने वाली है। घर से निकल आई है। इस पर पुलिस उसे घर लेकर गई। परिजन बेटी की तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस का धन्यवाद दिया। 
 
घर से नाराज होकर गई थी युवती
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बातया कि परिजनों ने बताया कि युवती घर से नाराज होकर चार दिन पहले चली गई थी। इस पर उसकी तलाश कर रहे थे। वह घर के आसपास नहीं मिली। पहले भी इसी तरह घर से जा चुकी थी। इसलिए पुलिस से शिकायत नहीं की थी।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें