यहां का है मामला
शहर के गोला बाजार निवासी संजीव यादव कलेक्ट्रेट में स्टांप विक्रेता हैं। वह वकालत की पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को वह तीसरे वर्ष की परीक्षा देने के लिए चित्रगुप्त कॉलेज गए थे। दोपहर करीब एक बजे जब वापस लौट रहे थे। तभी भदावर हाउस बिछिया रोड पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद संजीव तड़प रहे थे सिर से खून बहे जा रहा था। आसपास करीब 30-40 लोग मौजूद थे। लेकिन सभी तमाशबीन बने थे।
ये भी पढ़ें - UP: गला काटने पर कितना दर्द होता है..., व्यापारी ने पहले ली जानकारी और फिर...; कार में मिली खून से सनी लाश
गीता ने आगे बढ़ाए कदम
दर्द से तड़प रहे संजीव को अस्पताल पहुंचाने को लेकर कोई भी आगे नहीं आ रहा था। तभी बिछिया रोड पर निवास कर रही गीता देवी जो कि बच्चे को स्कूल से लेने के लिए जा रहीं थी, उन्होंने युवक को तड़पता देखा तो लोगों से उसे अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा, लेकिन कोई आगे नहीं आया। इसके बाद गीता ने खुद को युवक को उठाया और टेंपो में बैठा कर जिला अस्पताल ले आईं। वहां मौजूद रह कर उपचार कराया। गीता के प्रयास से संजीव को समय पर उपचार मिल सका।
ये भी पढ़ें - UP: क्या आपने देखे हैं 1 इंच के श्रीगुरु ग्रंथ साहिब, आगरा के इस गुरुद्वारे में मौजूद; ऐसे होते हैं दर्शन