फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में दरिंदगी: किशोरी की बारी-बारी से लूटी आबरू,  हैवानियत सुन दहल जाएगा दिल

Thu, 09 May 2024 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में दरिंदगी की दर्दनाक कहानी सामने आई है। यहां गांव के ही तीन युवकों ने किशोरी के साथ हैवानियत की हदों को पार कर दिया। किशोरी जान बचाकर वहां से भाग निकली। घर के दरवाजे पर आकर बेहोश होकर गिर गई। जब खेत से मां घर पहुंची तो घटना की जानकारी हो सकी। 
 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के कस्बा करहल के थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने नाबालिग पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। बुधवार को एसपी को शिकायती पत्र भेज कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने एसपी को शिकायती पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि दो मई को वह अपनी छोटी बेटी के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने के लिए गईं थीं। घर पर 15 वर्षीय पुत्री थी। जब वह गेहूं काटने के बाद घर वापस लौटी तो देखा कि पुत्री दरवाजे पर बेसुध हालत में पड़ी हुई थी। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। होश में आने पर पुत्री ने बताया कि गांव के ही तीन युवक उसे घर से उठाकर बाहर ले आए और सुनसान जगह ले जाकर सभी ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि किसी तरह से भाग कर वह घर पहुंची और बेहोश होकर गिर गई। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार डालेंगे। पीड़िता ने एसपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में आरोपियों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किए जाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें