फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मैदान में खेल रही बालिका को गलत इरादे से पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर में एक स्थान पर घर से कुछ दूर मैदान में खेल रही मानसिक रूप से अस्वस्थ बालिका को आरोपी गलत इरादे से बहला कर अपने साथ ले जा रहा था। उसने बच्ची के साथ गलत हरकत भी की। लोगों ने आरोपी को देख लिया और पकड़ने के बाद कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पीड़िता की मां ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की एक बस्ती में रहने वाली महिला ने बताया कि उनकी 10 वर्षीय बच्ची जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ है। वह रविवार की सुबह घर के पास ही खाली पड़े मैदान में खेल रही थी। तभी मोहल्ला छपट्टी का रहने वाला आरोपी वहां आया और बच्ची को गलत इरादे से बहलाकर अपने साथ ले जाने लगा। उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत भी की। इस बीच स्थानीय लोगों ने आरोपी की इस हरकत को देख लिया और शोर मचाते हुए उसे पकड़ने के लिए दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी वहां से भागने लगा लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। बच्ची को सहमा हुआ देख मां व अन्य लोग आरोपी की हरकत के बारे में समझ गए। आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं मां ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें