मथुरा के राया क्षेत्र में एक युवती की हत्या के बाद शव को नहर किनारे फेंक दिया गया। उसके गले पर तार से कसने का निशान है। इससे माना जा रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। बलात्कार की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। पहनावे से युवती ग्रामीण क्षेत्र की लग रही है।
गुरुवार को झंडीपुर गांव के पास नहर किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई गई है। उसने नीले रंग का सूट और सफेद सलवार पहन रखी थी। गले पर लोहे के तार से कसने जैसे निशान मिले हैं। गले पर सूजा भी मारा गया है।
माना जा रहा है कि बलात्कार के बाद युवती की हत्या की गई है। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ प्रबल प्रताप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।