मथुरा जिले में अज्ञात लाशें मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। राया क्षेत्र में युवती की हत्या कर शव रजबहा में फेंक दिया गया है। उसके गले में बेल्ट बंधी है। इससे साफ है कि इसी बेल्ट से गला घोंटा गया है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है।
अभी तक पिछले दिनों मिले शवों की पहचान हो नहीं पाई थी कि मंगलवार को राया में रजबहा में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। शव कुरसंडा के पास रजबहा में पड़ा मिला था। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रजबहा से बाहर निकाला। आसपास के लोगों की भी भीड़ लग गई थी। शव दो से तीन दिन तक पुराना माना जा रहा है। पहचान कराने की काफी कोशिश हुई लेकिन कोई उसके बारे में बता नहीं सका। युवती ने जींस पहन रखी है।