जिस अफगानी युवती के लापता होने से दिल्ली और यूपी पुलिस के पसीने छूटे गए, उसने कोर्ट में चौंकाने वाली बात बताई है। कासगंज की अमांपुर पुलिस ने सोमवार को युवती का मेडिकल करा न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में युवती के कलम बंद बयान दर्ज किए गए।
न्यायालय ने बयानों का अध्ययन करने के बाद युवती की मांग के आधार पर उसे बालिग होने पर इच्छा अनुसार पुलिस की सुरक्षा में भेजने के निर्देश दिए। युवती ने पुलिस के समक्ष पति के साथ जाने की इच्छा जताई। पुलिस ने सुरक्षा में युवती को दिल्ली रवाना कर दिया।
विगत आठ माह पूर्व अफगानिस्तान के काबुल से भारत आई 23 वर्षीय युवती लापता हो गई थी। युवती ने यहां आकर अपने किसी भी परिजन से संपर्क नहीं किया। युवती दिल्ली में मूल रूप से अमांपुर के नगला पटे निवासी युवक तरुण कुमार के संपर्क में आ गई।