बरसाना में तीन आरोपियों पर गैंगरेप-पॉक्सो एक्ट में मुकदमा
थाना बरसाना में सोने-चांदी के जेवर और 1.40 लाख रुपये की नकदी के साथ किशोरी को ले जाने वाले तीन युवकों पर गैंगरेप एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस ने किशोरी के बयानों एवं मेडिकल रिपोर्ट के बाद की है।
एक जुलाई को गांव के तीन युवक अजय, श्रीकृष्ण उर्फ कन्हैया, वीरेश अपने ही गांव की किशोरी को बहलाकर ले गए थे। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गोवर्धन से किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी से 90600 रुपये बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। किशोरी को मजिस्ट्रेट ने नारी निकेतन भेज दिया है।
दो दिन बाद किशोरी का मेडिकल और मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान कराए गए। रिपोर्ट आने के बाद आईओ प्रवीण कुमार ने गैंगरेप की धारा व पॉक्सो एक्ट की धाराएं मुकदमे में बढ़ा दी हैं। प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने बताया कि किशोरी के बयानों के आधार पर संबंधित धाराएं युवकों पर लगाई गई हैं।