फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी युगल ने उजाड़ दीं दो परिवारों की खुशियां, ऐसे हाल में मिले शव...कांप गए घरवाले

Mon, 24 Jun 2024 10:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्रेमी युगल ने एक ही फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह-सुबह दोनों के शव पेड़ पर लटके मिले तो परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
प्रेमी युगल के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में प्रेमी युगल की जिद ने दो परिवारों की खुशियों को उजाड़ दिया। दोनों की लाशें सुबह-सुबह पेड़ पर फंदे से लटकी मिलीं। ये देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिवार के लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला पाती में सोमवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब प्रेमी युगल के शव पेड़ पर फंदे से लटके मिले। दोनों के बीच गहरा प्रेम संबंध बताया जा रहा है। हालांकि दोनों के ही परिवार के लोग एक दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
 
लड़के के भाई योगेश ने बताया  लड़की वाले शादी का दबाव बना रहे थे। वहीं  लड़की की मां ने बताया कि 17 मार्च को गोद भराई कराई थी। दोनों  के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले भी लड़का उनकी लड़की को भगाकर ले जा चुका था। हालांकि दोनों की मौत के बाद परिवारों में गमगीन माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें