फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या: मोबाइल पर बात करते-करते ट्रेन के आगे कूदी युवती...ऐसे हुई मौत; दृश्य देख कांप गए यात्री

Wed, 16 Jul 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के बरहन रेलवे स्टेशन पर मोबाइल पर बात करते-करते अचानक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। उसकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया ये स्पष्ट नहीं हो सका है। 
 
विज्ञापन
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बरहन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर मंगलवार दोपहर काफी देर से फोन पर बात कर रही एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  28 वर्षीय सिपाही की मौत: कांवड़ लाते समय डगमगा गए कदम...मंदिर से चंद कदम पहले गई जान, दो साल पहले हुई थी शादी

मृतका की पहचान गांव तिहैया निवासी दिव्या (20) पुत्री महेंद्र सिंह के रूप में हुई है। जीआरपी टूंडला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन भी ट्रेन के आगे कूदने की कोई वजह नहीं बता सके। स्टेशन अधीक्षक रामपाल बघेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर 1:34 बजे पुरी से नई दिल्ली जा रही 12815 नंदन कानन एक्सप्रेस को स्टेशन से पास कराने ने लिए वह हरी झंडी दिखाने बाहर आए थे। तभी प्लेटफार्म नंबर दो से एक युवती लूप लाइन को पारकर दौड़ती हुई आई और ट्रेन के इंजन में आगे कूद गई।

ये भी पढ़ें -  UP: जिस हिस्ट्रीशीटर से कांपते थे लोग...इसलिए भाई और भतीजे ने मार डाला; दोहरे हत्याकांड में बड़ा खुलासा
 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इंजन से सिर टकराते ही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्लेटफार्म नंबर दो पर मौजूद पोर्टर ने स्टेशन अधीक्षक को बताया कि युवती काफी देर से फोन पर बात कर रही थी। सूचना पर परिजन भी मौके पर आ गए। जीआरपी घटना की जांच कर रही है। 

ये भी पढ़ें -   UP: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी, 14 अगस्त से बनेंगे नए वोटर; शुरू हो रहा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें