फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़बग्घा के हमले में बालिका घायल, बकरी का किया शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। जैतपुर क्षेत्र के मुकुंदपुरा गांव की गुड़िया (12) पुत्री पूरन सिंह पर बृहस्पतिवार की शाम लकड़बग्घा ने हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। बालिका बकरियां चराकर घर लौट रही थी। इससे पहले लकड़बग्घा ने उसकी एक बकरी को अपना शिकार बनाया था।
विज्ञापन

पूरन सिंह ने बताया कि उनकी बेटी गुड़िया बकरियां चराने के लिए यमुना के बीहड़ में गई थी। तभी लकड़बग्घा ने उसकी एक बकरी का शिकार कर लिया। इससे डरी गुड़िया अन्य बकरियां हांककर घर आ रही थी। रास्ते पर लकड़बग्घा ने उस पर हमला कर दिया। इससे गुड़िया घायल हो गई। किसी तरह उसने खुद को छुड़ाया और चीखते-चिल्लाते वहां से भागी।
घायलावस्था ने गुड़िया घर पहुंची तो परिजन उसकी हालत देख सन्न रह गए। उसे इलाज के लिए जैतपुर के निजी अस्पताल में लेकर परिजन गए। जहां से गुड़िया को सैफई रेफर कर दिया गया। वन्य जीव के हमले से मुकुंदपुरा और आस पास के गांवों में दहशत है। डर के मारे लोग बीहड़ की ओर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें