फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस के सवालों से दहशत में आई युवती, इसलिए फंदे से लटक कर दे दी जान; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Fri, 16 May 2025 09:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवती की रिश्ते के लिए जिस युवक से बातचीत हुई, उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में युवती से पूछताछ करने के लिए मुरैना पुलिस आई। पुलिस के सवालों से युवती इस कदर दहशत में आ गई कि उसने भी फंदे पर लटक कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। 
 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र ग्राम दूरा में बृहस्पतिवार सुबह 21 वर्षीय प्रेमलता ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि मुरैना के एक युवक से बेटी के रिश्ते की बात चली थी। मगर, उसके घरवालों ने इंकार कर दिया। इस पर युवक ने आत्महत्या कर ली। मामले में जांच के लिए मुरैना पुलिस के दरोगा आए थे। इससे बेटी भयभीत हो गई। तनाव में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन


 

घटना सुबह 9:30 बजे की है। प्रेमलता की मां ओमवती घर के दरवाजे पर बैठी हुई थीं। भाई पशुओं को चारा खिलाने गया था। तभी प्रेमलता मोबाइल चार्ज करने की कहकर घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद मां आईं तो वह पंखे से फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर मां की चीख निकल गई।

 
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतका की रिश्ते की बात जिस युवक से हुई थी, उसके घरवालों ने शादी से इंकार कर दिया था। इससे परेशान युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक के परिजन की शिकायत पर मुरैना पुलिस जांच कर रही है। घरवालों के मुताबिक, एक दरोगा ने घर आकर प्रेमलता के बयान लिए थे। तभी से वो अवसाद में थी। मामले में परिजन की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें